ओपन मैराथन के महिला वर्ग में उषा थ्वाल ने पहला, खुशी गोस्वामी ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में रजत पाल प्रथम, राम सिंह द्वितीय और पुष्पेंद्र चंद तृतीय रहे।
अंडर-14 बालिका वर्ग में आरुषि मेहर ने पहला, विद्या पोखरिया ने दूसरा और सीमा बोरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग में पुष्पेंद्र सिंह प्रथम, आर्यन सक्सेना द्वितीय और विक्की कुमार तृतीय रहे।
कार्यक्रम संयोजक नंदन सिंह खड़ायत ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया और उनके दीर्घायु की कामना की। पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, व्यापारी पदम सक्सेना, अखिलेश कुमार सिंह और सुनील रस्तोगी समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
मनोज वाधवा ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर फल वितरण, भंडारा, हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
करीब 2000 बच्चों को बांटा फ्लेवर्ड मिल्क
ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से मैराथन में शामिल बच्चों को फ्लेवर्ड मिल्क वितरित किया गया। संघ के प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि करीब 2000 बच्चों को आंचल की ओर से फ्लेवर्ड मिल्क दिया गया।
पर्यावरण मित्रों के साथ किया सहभोज
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेशचंद जोशी ने पर्यावरण मित्रों के साथ सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
