ऊधमसिंह नगर। जिले में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ प्री-लिटिगेशन मामलों का भी पक्षकारों की आपसी सहमति से निस्तारण किया जा रहा है। लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने बताया कि मामलों के त्वरित और सुलभ निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय पर आठ विशेष पीठों का गठन किया गया है। पक्षकारों की सुविधा के लिए बैंक, बीमा कंपनियों और अन्य संबंधित विभागों की ओर से सहायता काउंटर और स्टॉलराष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाना और आपसी सहमति के माध्यम से विवादों का समाधान कराना है। इसमें ऐसे मामले भी लिए जा रहे हैं, जो अभी अदालत में दाखिल नहीं हुए हैं। इसके अलावा भी लगाए गए हैं।
लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों पर सुनवाई
राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाना और आपसी सहमति के माध्यम से विवादों का समाधान कराना है। इसमें ऐसे मामले भी लिए जा रहे हैं, जो अभी अदालत में दाखिल नहीं हुए हैं। इसके अलावा न्यायालयों में पहले से लंबित मामलों का भी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।
जिले की कई अदालतों में आयोजन
जिला मुख्यालय के साथ काशीपुर, खटीमा, बाजपुर और किच्छा सहित जिले की सभी अधीनस्थ अदालतों और बाह्य पीठों में भी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को समय और खर्च दोनों में राहत मिल सके।
