देहरादून। राज्य सरकार ने गुरुवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
रुद्रप्रयाग के नए डीएम बने विशाल मिश्रा
आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां तैनात रहे आईएएस प्रतीक जैन को अब गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू की जिम्मेदारी भी दी गई है।
अन्य प्रमुख बदलाव
-
आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है, जबकि वे निदेशक कौशल विकास बने रहेंगे।
-
आईएएस सौरभ गहरवार को एमडी सिडकुल के साथ अपर सचिव उद्योग और निदेशक राजकीय मुद्रणालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर सचिव नियोजन के साथ पर्यटन विकास परिषद में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक सेवायोजन का दायित्व दिया गया है।
-
आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास के साथ अपर सचिव आवास और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में भी फेरबदल
-
पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक के साथ अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक मदरसा शिक्षा परिषद और एमडी अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी दी गई है।
-
अपर सचिव सुरेश जोशी को दुग्ध एवं दुग्ध विकास विभाग के साथ जनगणना का कार्य सौंपा गया है।
-
अपर सचिव कवींद्र सिंह को सचिवालय प्रशासन, संस्कृत शिक्षा और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दिया गया है।
-
पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना चीनी से हटाकर प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
-
पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेयी को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है।
-
कमलेश मेहता की प्रतिनियुक्ति राज्य निर्वाचन आयोग से समाप्त कर उन्हें डिप्टी कलेक्टर टिहरी नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस निर्णय को आगामी प्रशासनिक तैयारियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है।
