रुड़की। एक होटल और आबादी के आसपास कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई, जिससे होटल और आसपास में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रुड़की गंगनर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
कूड़े के ढेर के पास एक होटल और आसपास मकान बने हुए हैं। जहां कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। आज की ऊंची ऊंची लपटे देख आसपास के घरों में रहने वाले लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। होटल के कर्मचारी और ठहरे हुए लोग भी होटल से निकलकर बाहर आ गए।
आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आग की सूचना रुड़की दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू की। करीब आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
जिस जगह कूड़े के ढेर में आग लगी है उससे कुछ ही दूरी पर कुछ लोगों ने झोपड़ी डाल रखी है। कूड़े में आग लगाता देख झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग उठे थे जिसकी वजह से आग लगने का सही समय पर पता चल पाया और काबू पा लिया गया।

